इंदौर में 2 छात्राओं ने खुदकुशी की
इंदौर, 16 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान इंजीनियरिंग की दो छात्राओं ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह परीक्षा परिणाम का संतोषजनक न आना बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार पलासिया थाना क्षेत्र के लाला रामनगर इलाके के छात्रावास में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रा सुष्मिता बैनर्जी का शव मंगलवार सुबह शव बरामद किया गया। उसकी लाश फंदे से लटकते पाई गई। बताया गया है कि बीते दिनों ही उसका परीक्षा परिणाम आया था, जिसमें उसकी सप्लीमेंटरी आई थी। इसके चलते वह तनाव में थी ।
एक अन्य घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हुई जहां इंजीनियरिंग की छात्रा पूजा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications