Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उप्र में बारिश, अधिकतम तापमान में गिरावट

लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के असर से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

पिछले 24 घंटे के दौरान वाराणसी, मिर्जापुर, झांसी, कानपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ और आगरा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक आगरा में सर्वाधिक 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान उरई राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। बारिश का असर अधिकतम तापमान पर भी देखने को मिला।

पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, इलाहाबाद का 41.8 डिग्री, कानपुर का 41.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज आंधी और कुछ इलाकों में बारिश के आसार व्यक्त किये हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+