दिल्ली में बारिश के आसार
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को उमस रहेगी जबकि मौसम विभाग ने दिन में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। सुबह न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, "आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।"
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का कारण जम्मू एवं कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ है।
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से ज्यादा है। इसके अलावा आद्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications