करनाल में सड़क हादसा, 11 मरे
पुलिस के अनुसार रात करीब 12.15 बजे महिंद्रा जीप करनाल में पक्का खेरा गांव के निकट एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सात महिलाएं और चार पुरुषों की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जीप में 23 लोग सवार थे। 11 लोग मारे गए और आठ घायल हो गए।"
घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे चण्डीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications