इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
जकार्ता, 16 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी पापुआ प्रांत में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 7.1 की तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भूकंप की वजह से लोगों आतंकित होकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। मौसम एवं भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार भूकंप के झटके 12.16 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बाएक जिले से 123किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर गहराई में था।
किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोग आतंकित होकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के बाद रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता के दो और झटके भी महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications