उत्तर कोरिया ने दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

संयुक्त राष्ट्र, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर दक्षिण कोरियाई युद्धपोत के डूबने के मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उसके खिलाफ कोई कदम उठाता है तो इसका जवाब वह सैन्य कार्रवाई से देगा।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि सिन सोन हो ने मंगलवार को कहा, "मैं एक राजनयिक हूं और मेरे पास कोई हथियार नहीं है। अगर सुरक्षा परिषद हमारे खिलाफ कोई प्रस्ताव पारित करती है मैं व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं करूंगा।"

हो ने कहा, "अगर सुरक्षा परिषद कोई कार्रवाई करता है तो मेरी नौकरी चली जाएगी। परंतु ऐसी स्थिति में हमारी सेना अपना काम करेगी।"

गौरतलब है कि 26 मार्च को दक्षिण कोरिया का एक युद्धपोत डूब गया था। अंतर्राष्ट्रीय जांच में पता चला कि उत्तर कोरिया ने इस पोत पर गोलाबारी की थी। उत्तर कोरिया ने इन आरोपों को इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+