मप्र में बौछार से राहत, तो उमस से आफत
भोपाल, 16 जून (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में जहां बौछारों ने मौसम सुहाना बना दिया है। वहीं बदली छाने से बढ़ी उमस ने परेशानी भी बढ़ा दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरज के साथ बरसे हैं। इसका असर मौसम पर भी नजर आ रहा है। यही कारण है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
एक तरफ जहां बादलों के असर ने कुछ इलाकों को गर्मी से राहत दिलाई है वहीं आसमान पर छाए बादलों ने उमस बढा दी है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और वे बरस भी सकते हैं। भोपाल का अधिकतम तापमान 36़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31़ 5, ग्वालियर का 42़ 0 और जबलपुर का 36़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications