वेनेजुएला में जहरीली गैस रिसी, 400 बीमार
कराकास, 16 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में एक फैक्टरी से जहरीली गैस के रिसाव से 400 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अरागुआ राज्य में विला डी कूरा इलाके की एक कीटनाशक फैक्टरी में सोमवार रात से गैस का रिसाव आरंभ हुआ था।
जहरीली गैस के रिसाव से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राज्य आपात प्रबंधन विभाग के उप निदेशक एलियू रोड्रिगेज ने बताया कि बीमार लोगों में 70 की हालत गंभीर है।
एक अधिकारी ने बताया कि मैथलीन गैस जानलेवा नहीं है लेकिन इससे लोग बीमार पड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications