बोत्सवाना के उप राष्ट्रपति भारत दौरे पर
अपने भारत प्रवास के दौरान मेराफे भारतीय नेताओं, उद्योगपतियों और बॉलीवुड के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसी साल जनवरी में भारतीय उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी बोत्सवाना पहुंचे थे।
मेराफे के साथ मंत्रियों और अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। वह बुधवार रात अंसारी से रात्रभोज पर मिलेंगे। वह राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से गुरुवार को मुलाकात करेंगे।
उनकी इस यात्रा के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं लघु उद्योग के क्षेत्र में समझौते की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications