उप्र राज्यपाल का विमान आपात स्थिति में उतारा गया
राज्यपाल का विमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से उड़ान भरकर राजधानी लखनऊ के लिए जा रहा था। उसे खराब मौसम के चलते शाम को बरेली स्थित भारतीय वायु सेना के त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।
बरेली के जिलाधिकारी अनिल गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि राज्यपाल पूरी तरह से सकुशल हैं। खराब मौसम के कारण उनका विमान आपात स्थिति में उतारा गया।
वायु सेना के हवाई अड्डे में आपात स्थिति में विमान उतरने के बाद राज्यपाल को सड़क मार्ग से जिले के स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस ले जाया गया।
गर्ग ने कहा कि राज्यपाल स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में आराम करेंगे। उनकी लखनऊ की यात्रा के लिए आवश्यक इंतजाम कर दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications