कछुए की तस्करी करने वाले 3 गिरफ्तार
जिले के फूलपुर इलाके में पुलिस ने मंगलवार देर शाम सुरेंद्र, संतोष और संतू (40 से 45 वर्ष) को 60 कछुओं के साथ धर दबोचा। जब्त कछुओं में कुछ र्दुभ भारतीय टेंट प्रजाति के हैं। तीनों उन्हें लेकर पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में थे।
फूलपुर थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि तीनों तस्कर बिहार से सासाराम जिले के निवासी हैं और वहीं के एक गिरोह के लिए पिछले कई वर्षो से काम कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से कछुए पकड़कर उन्हें कोलकाता और अन्य राज्यों(बिहार, उड़ीसा) में बेचते थे।
पुलिस के मुताबिक कछुओं के अलावा ये दूसरे वन्यजीवों (तेंदुआ, मोर, आदि) के मांस और खाल की भी तस्करी करते हैं। अवस्थी ने बताया कि बरामद कछुए इलाहाबाद की विभिन्न झीलों से पकड़े गये थे। उनमें से कुछ जिंदा थे, जिन्हें वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications