अफ्रीका में ठंड से 500 पेंगुइन की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रीय पार्क (एसएएनपार्क्‍स) के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी केप प्रांत के अलोगा खाड़ी में आधे पेंगुइन मर गए।

एसएएनपार्क्‍स के प्रवक्ता मेगन टेपलिन ने बताया," ये पेंगुइन दो महीने के ही थे और इनके पंख अब आ गए थे। गीले मौसम और ठंड की वजह से इनकी मौत हो गई।"

एसएएनपार्क्‍स के मुताबिक एलिजाबेथ बंदरगाह के पास सेंट क्रॉक्स द्वीप पर पेंगुइन के 300 से अधिक प्रजनन वाले जोड़े मर गए। अफ्रीका में यह सबसे बड़ा पेंगुइन प्रजनन केंद्र माना जाता है।

समुद्र के खराब रास्तों के चलते सेंट क्रॉक्स द्वीप पर पहुंचना असंभव है जिससे कि पेंगुइनों की सही संख्या गिनी जा सके।

प्रवक्ता ने बताया कि बड़े पैमान पर पेंगुइनों का इस तरह से मरना कोई नई बात नहीं है। इस घटना से इनके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+