अंसारी के खिलाफ अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल
सीआरपीएफ कैंप पर हमले के एक महीने बाद अंसारी को रामपुर से ही फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
अंसारी पर रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले में भागीदारी के साथ-साथ मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप भी था, हालांकि बाद में सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने उसे बरी कर दिया था।
बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंसारी को रामपुर के मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश कर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।
एटीएस के अधिकारियों ने एडिशनल चार्जशीट के बारे में कुछ भी बताने से साफ इंकार किया। सूत्रों के मुताबिक अंसारी पर साक्ष्य छुपाने और जांच में सहयोग न देने का आरोप लगाया गया है।
अदालत मामले की अगली सुनवाई 30 जून को करेगी। अंसारी फिलहाल बरेली केंद्रीय कारागार में बंद है। वह विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोपों का सामना कर रहा है।
ज्ञात हो कि 31 दिसंबर, 2007 की रात रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर आंतिकयों के हमले में सात सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक की मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अंसारी के अलावा सात लोगों को आरोपी बनाया था।
इंडो-एशियन न्रूूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications