मेक्सिको में रेल हादसा, 13 मरे
मेक्सिको सिटी, 16 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको के सिनालोआ प्रांत में दो मालगाड़ियों की टक्कर में 13 लोग की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार एटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि यह हादसा मंगलवार को हुआ। हादसे की वजह को एक मालगाड़ी के चालक और कर्मचारियों के बीच संचार की कमी को बताया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि शवों को निकालने में मुश्किल आ रही है क्योंकि ये बुरी तरह से क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं। आशंका इस बात की भी है कि हादसे के शिकार हुए लोग अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications