प्रेमी को पाने के लिए पति की हत्या

मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ले लद्दावाला में मंगलवार रात एक दुकानदार का शव उसी के गोदाम में पड़ा मिला। उसकी नृशंस हत्या से लोगों में काफी आक्रोश था। पुलिस घटना की छानबीन कर ही रही थी कि महिला के एक झूठ व रहस्यमय चुप्पी ने पुलिस का रास्ता आसान कर दिया।

शहजाद की परचून की दुकान थी और पीछे ही उसका गोदाम था। शहजाद का शव वहीं बरामद हुआ। वहां नौकर रिजवान व शहजाद का भांजा भी काम करते थे। मृतक के भाई इस्लाम ने बताया कि रिजवान व मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध था।

भांजे ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखा था और उनके बीच हुई बातचीत भी सुन ली थी, जिसमें दोनों शाहनवाज को खत्म करने की साजिश रच रहे थे। उसी रात शहजाद का कत्ल हो गया। शहजाद की पत्नी रईसा ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शहजाद को पत्नी के नाजायज संबंधों की भनक लग गई थी। वह भी नौकर को मौत की नींद सुलाना चाह रहा था। इससे पूर्व ही रईसा ने नौकर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई और उसकी पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर रईसा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकर फरार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+