व्यवसायिक इमारत में भीषण आग
घटना शहर के व्यस्तम गोपाल कटरा बाजार इलाके की है। यहां आज तड़के दास कांप्लेक्स में आग लग गई। दमकल की तकरीबन 15 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं।
जिले के पुलिस प्रमुख बी.एस.श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि आग को अगल-बगल की इमारतों में फैलने से रोक लिया गया है। जल्द ही उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक इमारत में ज्यादातर दुकानें मोबिल ऑयल और लुब्रिकेंट की थीं। आग इमारत के भूमि तलऔर पहली मंजिल में लगी है और इसने लगभग 20 दुकानों को अपनी चपेट में लिया है।
श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल आग लगने का कारणें का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications