सोलाना को स्पेन का सर्वोच्च सम्मान
मेड्रिड, 16 जून (आईएएनएस)। स्पेन के नरेश जुआन कार्लोस ने मंगलवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के पूर्व महासचिव जेवियर सोलाना को सर्वोच्च स्पैनिश सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द गोल्डन फ्लीक' प्रदान किया।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार नरेश कार्लोस ने स्पैनिश राजनयिक सोलाना की जमकर सराहना की। सम्मान पाने के बाद सोलाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह सम्मान दिए जाने के मौके पर महारानी सोफिया, युवराज फिलिप और उनकी पत्नी राजकुमारी लेतिजा भी मौजूद थीं। यह सम्मान 1429 से दिया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications