दिल्ली में गर्मी बरकरार, बारिश के आसार नहीं (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, "राजधानी के सफदरजंग जैसे इलाकों में बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।"
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए औसत से एक डिग्री कम है। आद्र्रता 55 फीसदी दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया, "आद्र्रता का स्तर ऊंचा नहीं रहा और अगले दिनों में भी ऐसा ही बना रहेगा।"
अधिकारी के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहे की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications