Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई में मूसलाधार बारिश, 9 मरे (लीड-2)

मानसून आने के पहले दो दिनों में ही भारी बरसात के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, इस स्थिति ने बृहद मुंबई नगर निगम के उन दावों की पोल खोल दी है जिनमें कहा गया था कि बारिश से पहले पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।

बारिश के चलते रेलवे ट्रेक पानी में डूब गए हैं जिससे मुंबई की मुख्य परिवहन प्रणाली लोकल ट्रेनें 10 से 30 मिनट तक की देरी से चल रही हैं।

अधिकारियों ने कहा, "दादर और माटुंगा स्टेशनों के बीच पटरियों पर पेड़ गिरने से पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेन की सेवाएं 45 मिनट के लिए रोकी गई थी, जिन्हें पुन: शुरू कर दिया गया है।"

सेंट्रल लाइन पर अभी भी गाड़ियां 30 मिनट की देरी से चल रही हैं।

सड़कों पर पानी जमा होने के कारण परेल, दादर, खार, सांताक्रूज, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, कांदीवली और बोरीवली में यातायात में बदलाव किया गया है।

बारिश की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ानों में 45 से 60 मिनट का विलंब हुआ है। प्रवक्ता ने कहा, "भारी बारिश, तेज हवाएं और कम दृश्यता की वजह से उड़ानों का परिचालन बुधवार सुबह प्रभावित हुआ।"

बीएमसी के कर्मचारी सड़कों से पानी हटाने के काम में जुटे हुए हैं। बीएमसी आयुक्त स्वाधीन क्षत्रीय ने बताया, "हमने इस काम में 200 पंप लगाए हैं।"

मीरा रोड पर रामदेव नगर में रहने वाले क्रिस्टोफर वेज ने कहा उनके घर के सामने सड़क पर दो फीट पानी भरा हुआ है और अब पानी घर के भीतर तक पुहंचने लगा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लोगों को हम कई बार फोन कर चुके हैं लेकिन वहां कोई कुछ नहीं सुन रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बीते 12 घंटों में मुंबई में 100 मिलीमीटर बारिश हुई। दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में 78 मिलीमीटर और सांताक्रूज में 95 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे इन इलाकों की सड़के पानी में डूबी हुई हैं।

उधर, ठाणे में बुधवार सुबह दीवार ढहाने से आठ लोग मारे गए। मुंबई के निचले इलाकों में समुद्र में लहरें उठने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+