सर्व शिक्षा अभियान के कोष का दुरुपयोग नहीं : मंत्रालय
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "अभियान के लिए इंगलैंड से मिले अनुदान के दुरुपयोग के अप्राणित आरोप अखबारों में आने से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हतोत्साहित और क्षुब्ध है।"
उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश मीडिया में खबर आई है कि इंगलैंड के अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग (डीएफआईडी) द्वारा दिए गए धन का दुरुपयोग हुआ है। खबर में जिक्र है कि सात से 34 करोड़ पौंड के बीच कोष का दुरुपयोग किया गया है।
सर्व शिक्षा अभियान छह से 14 वर्ष के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है।
ब्रिटिश मीडिया ने लेखा महापरीक्षक की उस रिपोर्ट का यह भी उल्लेख किया है, जिसमें कहा गया है कि करीब 1.4 करोड़ पौंड इस मद में खर्च किए गए, लेकिन स्कूलों में कुछ नहीं किया गया।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, योजना के लिए डीएफआईडी से मिला धन कुल आवंटित राशि का दो प्रतिशत है।
ब्रिटिश सरकार ने खबर की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू करवाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications