चौटाला के पाकिस्तान जाने को लेकर असमंजस
चौटाला को राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर 23 जून को पाकिस्तान जाकर क्वींस बैटन रिले प्राप्त करना है। इसके लिए उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था लेकिन न्यायालय ने उन्हें निचली अदालत जाने की सलाह दी है जहां उनके खिलाफ मामले चल रहे हैं।
उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति एस. एन . ढींगरा की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष दायर अपनी याचिका में चौटाला ने दलील थी कि चूंकि वह भारतीय टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष हैं और क्वींस बैटन रिले प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में वह शामिल हैं इसलिए उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत दी जाए।
चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चौटाला की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि चूंकि उनके खिलाफ मामले सुनवाई अदालत में जारी है इसलिए उन्हें पहले वहां जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications