हालदार को वार्ताकार बनाना चाहती है असम सरकार
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने नई दिल्ली से आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "मैंने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से मुलाकात कर उनसे हालदार को उल्फा के साथ मुख्य वार्ताकार नियुक्त करने का आग्रह किया है। ऐसे मामलों से निपटने का उन्हें लंबा अनुभव है।"
उन्होंने कहा कि अधिकांश उल्फा नेता सरकार से वार्ता को तैयार हैं। "हमें सकारात्मक संकेत तो मिले ही हैं चिदंबरम ने भी हमें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।"
उन्होंने कहा, "हम वार्ता की शुरुआत के लिए प्रक्रियाओं की रूपरेखा तय करने जा रहे हैं। हम चरणबद्ध तरीके से वार्ता करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications