बांग्लादेश चाहता है चीन के साथ मजबूत संबंध
उपराष्ट्रपति झी जिंपिंग के साथ मंगलवार को दोनों नेताओं ने अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने चीन से व्यापार असंतुलन को पाटने का आग्रह करते हुए अंतरिक्ष और बंदरगाहों के विकास में सहयोग बढ़ाने को कहा।
समचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक झी ने इस पर सकारात्मक रुख जताया। उन्होंने 'एक चीनी नीति' के समर्थन के लिए हसीना सरकार के प्रति कृतज्ञता जताई। इस नीति के तहत ताईवान को चीन के मुख्य भू-भाग का हिस्सा माना गया है।
झी ने याद दिलाया कि अगले वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री शेख हसीना को चीन का दौरा करना है और कहा कि द्विपक्षीय संबंध 'एक नए अध्याय' में प्रवेश करेगा।
जिया के प्रधानमंत्रित्व काल (2001-06) के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग समझौते पर हुए हस्ताक्षर की याद दिलाते हुए झी ने कहा, "आप हमारे पुराने और विश्वस्त मित्र हैं।"
जिया प्रधानमंत्री के रूप में चीन का दौरा कर चुकी हैं। झी ने उन्हें दोबारा दौरे के लिए आमंत्रित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications