झारखण्ड में तालाब में बम मिला
पुलिस ने बुधवार को बताया कि कुछ स्थानीय लोग तालाब में तैर रहे थे तभी उन्हें एक बोरी में बेलनाकार बर्तन जैसी एक वस्तु मिली। बर्तन में बम था, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बम के बारे में बरियातू पुलिस को सूचना दी और बाद में पुलिस ने मौके पर बम निरोधक दस्ता को बुलाया।
बम निरोध दस्ते के सदस्य रचित कुमार ने पत्रकारों से बताया,"हमने बम को खाली जगह पर निष्क्रिय कर दिया। निष्क्रिय करने के दौरान तेज आवाज हुई। इससे रिहायशी इलाके को नुकसान पहुंच सकता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications