झारखण्ड में 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले
सरकारी अधिसूचना के अनुसार वित्तायुक्त राजबाला वर्मा को अब गृह सचिव बनाया गया है। वह राज्य की दूसरी महिला गृह सचिव बनी हैं।
सुखदेव सिंह को नया वित्तायुक्त बनाया गया है, जबकि गृह सचिव रहे जे.बी. तुबिद अब व्यावसायिक कर सचिव बनाए गए हैं।
सरकार के निजी सचिव आदित्य स्वरूप को अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और सुरेंद्र सिंह को नागर विमानन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) का सचिव बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में एक जून को राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पहली बार आईएएस अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications