माकपा ने बीएसएनएल से लाइसेंस शुल्क लेने का विरोध किया
बुधवार को पार्टी ने कहा कि बीएसएनएल से दूरसंचार विभाग द्वारा मांगी गई लाइसेंस फीस अन्याय और भेदभावपूर्ण है। पार्टी ने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है।
माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान जारी कर कहा कि निजी संचालकों से उनकी आय के आधार पर फीस वसूली जा रही है जबकि बीएसएनएल से उसके राजस्व के आधार पर लाइसेंस शुल्क मांगी गई है। पार्टी ने कहा, "इस कदम से सरकारी क्षेत्र की कंपनियों पर हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।"
पार्टी के बयान में कहा गया, "इस घटना से साबित होता है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार और दूरसंचार मंत्री ए. राजा निजी क्षेत्र को फायदा दिलाने के लिए सरकारी क्षेत्र की कंपनियों की उपेक्षा कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications