फ्रांस में भारी बारिश, 15 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वार के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में बुधवार तड़के भारी बारिश के चलते 200,000 घरों की बिजली गुल हो गई, हालांकि दोपहर तक आधे रिहायशी इलाकों में बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।
मूसलाधार वर्षा की वजह से 1000 लोग हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाले गए। बारिश की वजह से कई शहरों में सड़कों पर पेड़ गिरे पड़े हैं और कारें फंसी हुई हैं।
ड्रेगुइनन के शहर में पिछले 16 घंटों के दौरान 300 मिलीमीटर बारिश हुई, लिहाजा सड़कों पर दो मीटर तक पानी भरा हुआ है।
शहरों में जलभराव की वजह से पर्यटक रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं और सड़कें कारों से अटी पड़ी हैं।
फ्रांस के मौसम विभाग ने देश के दक्षिण-पूर्व इलाके में गुरुवार रात में भारी बारिश की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications