एंडरसन को दिया गया था सुरक्षित रास्ता : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एम. के. पंधे ने कहा, "समस्या यह है कि वह अब भारत नहीं आ सकेगा। क्या उसे फरार होने के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं दिया गया था।" उन्होंने कहा, "सरकार के समर्थन के बिना यह कैसे हो सकता है।"
आईएएनएस ने एक दिन पहले अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सरकार ने एंडरसन के लिए देश से बाहर जाने का सुरक्षित रास्ता मुहैया करवाया था।
पूर्व अमेरिकी राजनयिक गोर्डन स्ट्रीब ने आईएएनएस से बातचीत में खुलासा किया था कि भारत सरकार ने अपने किए वादे को पूरा करने के लिए एंडरसन को सुरक्षित अमेरिका भेजा था।
स्ट्रीब के मुताबिक एंडरसन ने भारत सरकार के समक्ष भोपाल जाकर गैस त्रासदी में मारे गए लोगों व पीड़ितों के प्रति अपनी चिंता जताने की इच्छा जताई थी। भारत सरकार ने एंडरसन की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे सुरक्षित स्वदेश भेजने का वादा किया था।
इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंधे ने कहा, "विदेशी राजनयिक ने जो बयान दिया है, मैं समझता हूं कि वह असंगत नहीं है। मैं मानता हूं कि यह सही है।"
एंडरसन अब 89 वर्ष का हो चुका है और वह अमेरिका में रह रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications