पुलिस पर पथराव के आरोप में 17 नामजद
शहर के कोतवाली इलाके में प्रशासन द्वारा फरु खाबाद रेलवे फाटक (क्रासिंग) बंद करने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पुलिस और रेलवे सुरक्षाबलों पर पथराव किया और तोड़फोड़ की थी, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक एम.पी.सलोनिया ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की तरफ से पथराव और तोड़फोड़ करने वाले प्रदशर्नकारियों के खिलाफ इटावा जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक सहित 17 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 148, 149, 336, 332, 504, 506 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications