परमाणु वार्ता के लिए नई शर्ते रखेगा ईरान

दक्षिणी-पश्चिमी शहर चाहर-महल बख्तियारी में एक प्रसारण के दौरान अहमदीनेजाद ने कहा, "ईरान समझौता वार्ता के पक्ष में है, लेकिन सम्मान के आधार पर और धमकी के बगैर।"

उन्होंने कहा, "हम अपने परमाणु अधिकारों में किसी को कोई छूट नहीं देंगे और न ही नए इरादों और प्रतिबंधों की जानकारी देंगे।"

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले हफ्ते ईरान के विरुद्ध चौथे प्रतिबंध के पक्ष में जोरदार तरीके से मत दिया था। तुर्की और ब्राजील ने भी खिलाफ में मत दिया था, जबकि लेबनान ने इससे परहेज किया।

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, "आप (विश्व शक्ति) अपना कदम उठा चुके, अब हम अपना कदम उठाएंगे। वार्ता के लिए हम जल्द नई शर्तो का ऐलान करेंगे।"

अहमदीनेजाद ने कहा, "विश्व शक्तियों का इरादा आगामी वार्ताओं के दौरान ईरान को कमजोर करना है। वे हमसे और भी छूट चाहते हैं जो संभव नहीं है। उनकी इच्छा ही उनकी चिंताओं की वजह है।"

उल्लेखनीय है कि ईरानी संसद ने बुधवार को परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के तहत संयुक्त राष्ट्र परमाणु निरीक्षकों के साथ सहयोग में कटौती संबंधी विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+