अफगानिस्तान में 2 अमेरिकी जवान और 14 आतंकवादी मारे गए
गवर्नर मोहम्मद उमर ने कहा कि गठबंधन सेना के युद्धक विमानों की मदद से अफगान और अमेरिकी सेना के जवानों ने प्रांत की राजधानी कुंदूज के बाघ शर्कत क्षेत्र में कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में तालिबान के दो कमांडर क्वारी लतीफ और तालिब शाह शामिल हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में प्रवेश करते समय आतंकवादियों ने गठबंधन सेना पर हमला किया, जिसमें दो अमेरिकी जवान मारे गए जबकि तीन घायल हो गए।
कुंदूज और पड़ोसी बाघलान प्रांत में हाल के दिनों में आतंकवादी हमले की घटना में वृद्धि हुई है। इन्हें अपेक्षाकृत शांत क्षेत्र माना जाता था।
शनिवार को कुंदूज में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में एक अमेरिकी जवान की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। इसके एक दिन बाद इसी तरह के एक अन्य हमले में दो जर्मन जवान मारे गए थे।
कुंदूज में अमेरिकी और जर्मन सेना के 120,000 जवान तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications