राजस्थानियों ने दिल्ली में महाराणा प्रताप जंयती मनाई
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में राजस्थानियों की विभिन्न संस्थाओं ने महाराणा प्रताप जंयती धूमधाम से मनाई। राजस्थानियों की प्रतिनिधि संस्था राजस्थान संस्था संघ ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राजस्थान संस्था संघ के अध्यक्ष सुरेश खण्डेलवाल, महामंत्री क़े क़े नरेडा और अन्य पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर श्रद्घा सुमन अर्पित किए।
राजस्थान रत्नाकर के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने महाराणा प्रताप जयंती पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि घास की रोटी खाकर मातृभूमि की रक्षा करने वाले महाराणा प्रताप का नाम त्याग और वीरता के लिए श्रद्घापूर्वक प्रात: स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप देशभक्त, स्वाभिमानी और शूरवीर थे। उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
दिल्ली में चौहान राजपूत शाखा के संयोजक देवी सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के पर्याय और देशभक्ति की मिसाल थे। ऐसे महापुरूष के जीवन चरित्र एवं आदशोर्ं को आत्मसात करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications