सेंसेक्स 50, निफ्टी 11 अंक बढ़ा (राउंडअप)
शेयर बाजार लगातार छठवें कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए हैं। पिछले छह दिनों में सेंसेक्स में 845 अंक और निफ्टी में 246 अंक की बढ़ोतरी हुई है।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,530.38 अंक के उच्च और 17,407.30 अंक के निम्न स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,255.65 अंक के उच्च और 5,214.15 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई पर केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर (1.29 प्रतिशत) में ही एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज गई। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (0.82 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (0.65 प्रतिशत) और उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक (0.44 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुए।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-0.64 प्रतिशत), एफएमसीजी (-0.45 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (-0.33 प्रतिशत) सेक्टर सबसे ज्यादा गिरकर बंद हुए।
हेल्थकेयर (-0.24 प्रतिशत), ऊर्जा (-0.15 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुओं (-0.07 प्रतिशत) के सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई।
सेसेक्स में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (3.69 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (2.39 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (2.37 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़कर बंद होने वाले शेयर रहे वहीं स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.10 प्रतिशत), डीएलएफ (1.97 प्रतिशत) और एचडीएफसी (1.84 प्रतिशत) भी बढ़कर बंद हुए। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने लगातार दूसरे दिन अपने साल के उच्चतम स्तर को पार किया, इसने दिन के कारोबार में 636.25 रुपये का नया उच्चतम स्तर छुआ है।
एसीसी (-1.70 प्रतिशत), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (-1.63 प्रतिशत) और भारतीय एयरटेल सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। सिप्ला (-1.17 प्रतिशत), टाटा स्टील (-1.09 प्रतिशत) और हीरो होंडा (-0.79 प्रतिशत) में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,497 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,345 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए, वहीं 127 शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications