सेंसेक्स में 50 अंक की तेजी, निफ्टी में हल्की बढ़त (लीड-1)
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी तेजी के साथ बंद हुए। शेयर बाजार लगातार छठवें कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को 50.04 अंक (0.29 प्रतिशत) बढ़कर 17,462.87 अंक पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11 अंक (0.21 प्रतिशत) बढ़कर 5,233.35 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 17,530.38 अंक का उच्च और 17,407.30 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,255.65 अंक के उच्च और 5,214.15 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई पर केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर (1.29 प्रतिशत) में ही एक प्रतिशत से ज्यादा तेजी दर्ज गई। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (0.82 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (0.65 प्रतिशत) और उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक (0.44 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुए।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-0.64 प्रतिशत), एफएमसीजी (-0.45 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (-0.33 प्रतिशत) सेक्टर सबसे ज्यादा गिरकर बंद हुए।
हेल्थकेयर (-0.24 प्रतिशत), ऊर्जा (-0.15 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुओं (-0.07 प्रतिशत) के सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications