सड़क हादसे में 6 तीर्थयात्रियों की मौत (लीड-1)
जिले के पुलिस अधीक्षक एस. एम. अग्निहोत्री ने बुधवार को आईएएनएस को फोन पर बताया, "टाटा सूमो में 14 लोग सवार थे और यह दुर्घटना मंगलवार रात को हुई। सभी यात्री कमरुनाथ के मेले से वापस लौट रहे थे।"
उन्होंने बताया कि सूमो में सवार सभी लोग मंडी जिले के समीप पंदोह शहर के समीपवर्ती गांव के तीन परिवारों के सदस्य थे। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
यह हादस मंडी जिले से 25 किलोमीटर दूर पंदोह-गोहर मार्ग पर हुआ। चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो ने मंडी जिला अस्पताल में दम तोड़ा।
घायलों को मंडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना लापरवाही से और तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications