सभी भारतीय छात्रों को बिश्केक लाया गया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "विशेष विमान से सभी भारतीय छात्रों को हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों से निकाला जा चुका है और वे बिश्केक पहुंच चुके हैं।"
उन्होंने कहा, "उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। ये व्यवस्थाएं किर्गिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में की गई हैं।"
प्रकाश ने कहा, "भारत सरकार की प्राथमिकता कम से कम समय में हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से सभी भारतीयों सुरक्षित निकालना है।"
किर्गिस्तान के दक्षिणी हिस्से में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 124 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 1685 से अधिक घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications