एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया
इंदौर, 16जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मुंबई से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक यात्री विमान से एक पक्षी टकरा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का आईसी-133 विमान बुधवार सुबह इंदौर हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तभी एक पक्षी उससे आ टकराया। पायलट ने बगैर किसी परेशानी के विमान को सकुशल हवाई पट्टी पर उतारने में सफलता हासिल कर ली। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
हवाई अड्डे के निदेशक विवेक उपाध्याय ने बताया कि विमान के उतरते समय पायलट को ऐसा लगा कि कोई पक्षी टकराया है। विमान का तकनीकी परीक्षण किया गया और लगभग दो घंटे बाद उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डे के करीब एक बस्ती है। यहां पक्षी ही नहीं हवाई पट्टी पर जानवरों के पहुंचने की भी घटनाएं हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications