छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे सचल स्वास्थ्य केंद्र
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने बुधवार को आईएएनएस से बताया, "सिकल सेल एनीमिया ने प्रदेश में भयावह रूप ले लिया है। इससे प्रभावित 50 फीसदी बच्चे पांच साल की उम्र में या युवावस्था में कदम रखने की प्राथमिक अवस्था में ही मर जाते हैं।"
सिकल सेल एनीमिया खून के विकार से जुड़ी हुई बीमारी है जो अनुवांशिक रूप से बच्चों के हीमोग्लोबिन में होती है।
अग्रवाल ने कहा, "हमें प्रभावित परिवारों की चिकित्सकीय देखभाल के लिए उन तक पहुंचने और सलाह मुहैया कराने की जरूरत है। उन्हें यह भी बताना होगा कि बच्चों को इस बीमारी से कैसे बचाया जा सकता है।"
उन्होंने कहा, "हमने बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए 19 जून से सचल स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने का फैसला किया है। ये केंद्र सभी चिकित्सकीय उपकरणों, डॉक्टर और स्वास्थ्य परामर्शदाता से लैस होंगे।"
अग्रवाल के मुताबिक ये स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित इलाकों में जाएंगे और लोगों को मुफ्त में चिकित्सा मदद और परामर्श मुहैया कराएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications