हवाई अड्डा न बनने से आगरावासियों में नाराजगी

आगरा, 16 जून (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध ताज शहर आगरा में रोजना करीब 12,000 पर्यटक आते हैं, लेकिन यहां कोई हवाई अड्डा नहीं है। स्थानीय निवासी इसे विडबंना ही मान रहे हैं कि छोटी सी जगह जेवार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने की तैयारी है, जो यहां से 100 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन आगरा की अनदेखी की जा रही है।

आगरा के लोगों में बुलंदशहर के जेवार में हवाई अड्डा बनाए जाने को लेकर नाराजगी है, जिसे दुनिया में कोई नहीं जानता।

स्थानीय सांसद राम शंकर कथेरिया का कहना है कि आगरा में हवाई अड्डा बनाए जाने की मांग की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा, "हम इस कदम का विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर हवाई अड्डा आगरा में लाएंगे।"

आगारा के होटल उद्योग से जुड़े उद्यमियों को भी जेवार में हवाई अड्डा स्थापित करने की योजना समझ में नहीं आ रही है।

ताज गंज इलाके के होटल कारोबारी संदीप अरोड़ा ने कहा, "जाहिर है कि यह सब यमुना एक्सप्रेसवे को बढ़ावा देने वालों के लिहाज से किया जा रहा है, जो ग्राहकों और उपयोगकर्ताओं के लिए सही साबित नहीं होगा।"

अरोड़ा ने कहा कि अगर एक्सप्रसवे के समीप हवाई अड्डा बनाया जाता है तो ग्राहकों या पर्यटकों के पास इसे इस्तेमाल करने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं होगा, जिसके निर्माण पर 3,800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग पिछले तीन दशकों से चल आ रही है और अब प्रशासन इसे जेवार में बनाने के लिए प्रयासरत दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अतुल गुप्ता ने पिछले हफ्ते केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सामने गेट्रर नोएडा के बाहरी इलाके में स्थित जेवार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने हरी झंडी दिए जाने की मांग की थी।

गुप्ता ने कहा, "वर्ष 2003 में आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की योजना थी, लेकिन यहां वायु सेना का एक बड़ा हवाई अड्डा होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।"

गुप्ता के मुताबिक हवाई अड्डा बनाए जाने को लेकर जेवार उपयुक्त जगह है। उन्होंने कहा, "जेवार में हवाई अड्डा बनने से दिल्ली और आगरा के लिए आवाजाही सुविधानजक होगी। यह केवल एक साधारण हवाई अड्डा बनाने का ही नहीं बल्कि एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विमान हब बनाने का प्रस्ताव है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+