हरियाणा में कृषि के लिए 8 घंटे मिलेगी बिजली
यूबीएचबीवीएन के प्रवक्ता ने कहा, "यूबीएचबीवीएन ने निर्णय लिया है कि सिंचाई पंप चलाने के लिए आठ घंटे की बिजली की आपूर्ति तुरंत शुरू की जाएगी, यह आपूर्ति तब तक जारी रहेगी जब तक किसानों को इसकी जरूरत रहेगी। हमने इस उच्च मांग वाले मौसम के लिए छोटी अवधि का समझौता किया है।"
उन्होंने कहा, "वार्षिक मांग आधार और इस साल मानसूनी बारिश में 10 प्रतिशत कमी को ध्यान में रखते हुए समझौता किया गया है। यह देखा गया है कि खेती के लिए आठ घंटे की बिजली आपूर्ति पर्याप्त है। पिछले साल यहां बिजली की कमी की वजह से फसल को नुकसान होने का कोई भी मामला नहीं देखा गया।"
यूबीएचबीवीएन बिजली की दैनिक उपलब्धता और जरूरी आपूर्ति की मात्रा का आंकलन करेगी।
यूबीएचबीवीएन शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को भी 20 घंटे, उद्योगों को 16 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 12 घंटे की बिजली उपलब्ध कराएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications