नाकेबंदी हटी, पर ट्रकों की आवाजाही सुचारू नहीं

इम्फाल, 16 जून (आईएएनएस)। नगा प्रदर्शनकारियों की ओर से आर्थिक नाकेबंदी हटाने के एक दिन बाद बुधवार को भी मणिपुर में ट्रकों का प्रवेश संभव नहीं हो सका।

मणिपुर सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ मंत्री एन. बीरेन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "राजमार्ग पर ट्रकों की आवाजाही सामान्य होने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं।"

उधर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20 कंपनियों को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 और 53 पर तैनात किया गया है ताकि ट्रकों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के सुचारू बनायी जा सके।

इससे पहले मंगलवार को 'नगा स्टूडे्ंट्स फैडरेशन' (एनएसएफ) के अध्यक्ष मुत्सिखोयो यहोबू ने आईएएनएस को बताया था, "हमने अस्थायी रूप से आर्थिक नाकेबंदी हटा दी है। सोमवार शाम हमने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात की थी और उस दौरान उन्होंने हमसे इस बारे में आग्रह किया था। इस वजह से ही यह फैसला किया गया।"

मंत्री ने कहा कि नगालैंड और मणिपुर के मुख्य सचिव नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लै के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह बैठक ट्रकों को सुरक्षा मुहैया कराने से जुड़ी रूपरेखा पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।"

कई नगा संगठनों ने बीते 11 अप्रैल से मणिपुर की जीवनरेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर रखा था। अलगाववादी नेता टी. मुइवा को अपने पैतृक स्थान पर जाने देने की इजाजत न मिलने के विरोध में यह नाकेबंदी की गई थी।

गौरतलब है कि मणिपुर की सरकार ने 75 वर्षीय मुइवा के आने पर यह कहते हुए पाबंदी लगाई थी कि इससे अशांति फैलने का खतरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+