पाक में जन्मी ब्रिटिश लड़की की अनूठी दास्तान

ग्लास्गो की रहने वाली नाहीदा बी नाम की इस महिला ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2000 में इस्लामाबाद हवाई अड्डे के निकट उसका अपहरण कर लिया गया था। वह अपनी मां के साथ छुट्टियां बिताने वहां पहुंची थी। उसके चाचा मसूद उसे लेने हवाई अड्डे आए थे। उसके साथ-साथ मसूद को भी अपहृत कर लिया गया था।

उसने बताया कि उसे और उसके चाचा दोनों को कबायली इलाके में स्थित एक आतंकवादी शिविर में ले जाया गया और पहले से ही अपहृत अन्य महिलाओं के साथ उसे भी अग्नेयास्त्रों की मरम्मत के काम में झोंक दिया गया।

उसने कहा कि अपहर्ताओं ने पहले तो फिरौती के रूप में भारी रकम मांगी लेकिन धीरे-धीरे उसे काम पर लगा दिया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

तीन हफ्ते पहले अचानक उसे उसके चाचा और अन्य अपहृत महिलाओं के साथ पंजाब के डेरा गाजी खां में मुक्त कर दिया गया।

बहरहाल, ब्रिटिश पुलिस को उसके दावों की जांच करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उसका अपहरण हुए एक दशक गुजर चुका है।

पुलिस ने समाचार पत्र 'दि गार्डियन' को बताया है कि उसके परिवार के सदस्यों ने ब्रिटेन में उसके अपहरण के बार में 2000 में सूचित किया था लेकिन 2007 तक कोई संपर्क नहीं साधा गया। उसके बाद जब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि नाहिदा पिछले सात साल से गुमशुदा है।

नाहिदा का मानना है कि उसे संभवत: पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की स्वात घाटी में रखा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+