छत्तीसगढ़ में दो महीने के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध
एक सरकारी बयान में बुधवार को कहा गया, "राज्य सरकार ने 16 जून से 15 अगस्त की अवधि तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह मछलियों के लिए प्रजनन की अवधि होती है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।"
बयान में कहा गया है कि जिसे भी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करते पाया जाएगा उस पर कानून की उस धारा के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, जिसके तहत एक साल की कैद या 5000 रुपये तक जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications