फ्रांस में भारी बारिश, 10 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वार के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में बुधवार तड़के भारी बारिश के चलते 200,000 घरों की बिजली गुल हो गई।
मूसलाधार वर्षा की वजह से 400 लोग हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाले गए। इसके अलावा पानी का स्तर बढ़ जाने के चलते पर्यटक रेलवे स्टेशन पर फंसे पड़े हैं और सड़कें वाहनों से अटी हुई हैं।
फ्रांस के मौसम विभाग ने देश के दक्षिण-पूर्व इलाके में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications