प्रतापगढ़ में इंटर कॉलेज के टीचर को चाकुओं से गोदा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक सरकारी इंटर कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी। पांडे सरकारी सहायता प्राप्त बापू इंटर कालेज में उप-प्रधानाचार्य एंव भूगोल के लेक्चरर थे। घटना की जांच की जा रही है।
पढ़ें - राज्यों की खबरें
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के डांडूपुर गांव की है। हमलावरों ने घर के बाहर सो रहे 58 साल के देवी प्रसाद पांडे को मंगलवार की सुबह चाकुओं से गोद कर मारने के बाद गोली भी मार दी। देवी प्रसाद की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
लालगंज थाना पुलिस ने बताया, "चार-पांच अज्ञात लोगों ने पहले उप-प्रधानाचार्य पर चाकुओं से वार किया। जब तक उनके चीखने की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आते उससे पहले ही हमलावर उन्हें गोली मारकर फरार हो गये।" फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों के बारे में पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications