यूपी के सोनभद्र से विस्फोटकों का जखीरा बरामद
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। जिले के कोन थाना क्षेत्र में डेवडर के जंगल से पुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ियों में छिपाकर रखा गया विस्फोटकों का जखीरा जब्त किया।
इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस की तरफ से सोमवार को दी गई। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाड़ियों से एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में रखा 20 किग्रा का बम, दो अन्य डिब्बों में 150 जिलेटिन रॉड, 10 डेटोनेटर, 6 पेंसिल सेल और एक बंडल वायर बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद विस्फोटक नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा के समूह ने छिपाया था। विस्फोटकों की बरामदगी को देखते हुए सोनभद्र जिले की सभी सीमाओं पर सघन तलाशी अभियान चलाने के साथ-साथ खास सतर्कता बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications