अगले सप्ताह अमेरिकी दौरे पर होंगे 5 भारतीय मंत्री
नई दिल्ली | 3-4 जून को भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और उन के प्रतिनिधि मंडल के अमेरिकी दौरे के बाद अब 5 अन्य प्रमुख भारतीय मंत्री जल्द ही अमेरिका के दौरे पर रवाना होंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में भारत सरकार के पांच मंत्री अगले सप्ताह अमेरिका पहुंचकर व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्राउली के मुताबिक इस महीने के आखिर में अमेरिका भारतीय मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय वार्ता करेगा। प्रणव मुखर्जी के साथ योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा 22 जून को 'यूएस-इंडिया सीईओ फोरम" की बैठक में शिरकत करेंगे।
इसके अलावा 23 से 25 जून को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद भी वाशिंगटन पहुंचेंगे। आजाद दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य से जुड़ी वार्ता के लिए अमेरिका जा रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 24 से 25 जून को होने वाली भारत-अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी बैठक के लिए यहां पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications