एयर इंडिया विमान का टायर फटा, यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। भोपाल से नई दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया।
विमान में लगभग 100 यात्रियों समेत 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। इंडियन एयरलाइंस की मुंबई-भोपाल-इंदौर-दिल्ली आईसी 133 फ्लाइट की लैंडिंग के बाद टायर फट गए।
सूत्रों के मुताबिक विमान लैंडिंग के बाद पार्किग वे नंबर 12 की ओर जा रहा था जब इसके दोनों टायर फट गए और जमीन में रगड़ने के कारण उनसे चिंगारियां निकलने लगीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर यह फ्लाइट दस बजकर पांच मिनट पर लैंड हुई थी। टायर फटने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।












Click it and Unblock the Notifications