दिल्ली को पानी पिलाएंगे जाट

गाजियाबाद के मुरादनगर में अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति (एबीजेएसएस) के नेताओं ने रविवार रात गंगा नहर से दिल्ली को होने वाली पानी की आपूर्ति को रोक दिया था। सोनिया विहार और भागीरथी जल संयंत्रों द्वारा दिल्ली में पानी की 40 फीसदी जरुरतों को पूरा किया जाता है। जिसको रोक देने के कारण पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई थी।
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष वैद्य ने बताया, "नियामकों से पानी छोड़ दिया गया है। दोनों पाइपलाइनें अगले तीन घंटे के भीतर भर जाएंगी। दिल्लीवासियों के लिए पानी की कोई समस्या नहीं होगी।"
सिंचाई विभाग का कहना है कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति दो दिन तक रुकी रह सकती है क्योंकि पाइप लाइनों में मरम्मत की जरूरत है। एक बार पानी छोड़े जाने के बाद उसे दिल्ली पहुंचने में लगभग पांच घंटे का समय लगता है।
जाट नेता सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में अपने लिए आरक्षण और हिन्दू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग कर रहे हैं, ताकि एक ही गोत्र में शादी रोकी जा सके। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के साथ बातचीत का समय मिलने के बाद जाट समुदाय के सदस्यों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications