केरल: पुलिस को चकमा देकर जेल से 2 कैदी फरार
कन्नूर।
केरल में अत्यधिक सुरक्षा वाली एक जेल से दो कैदी अपनी कोठरी में दो पुतले छोड़कर फरार हो गए। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। id="toptextpromo">पुलिस
ने बताया कि हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा पाए जयनंदन और चोरी के 35 मामलों के दोषी रियाज रविवार रात जेल से फरार हो गए। जेल के ब्लॉक 10 में दोनों को एक ही वार्ड में रखा गया था। जेल अधिकारी कोठरी के फर्श पर पुतले देखकर चकरा गए। दोनों पुतले कैदियों के वहां सोए होने का अहसास करा रहे थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारियों
ने बताया कि संभवत: दोनों ने कोठरी की दो सलाखे तोड़ी होंगी और बाहर निकलने के बाद उन्हें वापस लगा दिया होगा। पुलिस ने कैदियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने अभियान छेड़ दिया है।











Click it and Unblock the Notifications